 |
कई धारावाहिकों (जरा दुल्हन, सी. आई. डी., दुर्गेश नंदिनी, जाएं कहां, सौतेला, डोली’’ आदि) में छोटे बड़े, घरेलु रोल करने वाली एक लड़की सुनीता सिंह अचानक प्रचार कंपानियों के बीच सुर्खियों में है़। सुनिता एक ज्वेलरी कंपनी “ स्वर्ग ज्वेलर्स” के लिए बेहद उन्मादक अंदाज की मॉडलिंग की है। जो विभिन्न टीवी चैनालों पर चलने के साथ होर्डिंग पर सब की नजरें खींच रही है। 5’7” हाईट की गेहूआ कलर वाली यह टीवी बाला फिल्मों में भी काम कर चुकी है जो रिलिज होने वाली है-‘शाबास” हम मिलके दिखाएगें, रुठ गइल बलमा हमार (भोजपुरी) और एक फिल्म नशीरुद्दीन शाह रेखा स्टारर “जयकार” नई शुरु हुई बडें स्टारों वाली फिल्म “स्टूडेंट्स” में भी सुनिता एक महत्वपूर्ण रोल कर रही हैं। फिलहाल ज्वैलरी के प्रचार ने सुनिता को सुर्खियों में खडा कर दिया है।
|